
PM मोदी आज करेंगे 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' का उद्घाटन, ये है पूरा प्रोग्राम
AajTak
नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने 2003 में पहले वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन किया था. तब से अब तक नौ बार ये समिट हो चुका है. इस समिट का 9वां संस्करण 2019 में हुआ था.
वाइब्रेंट गुजरात समिट राजधानी गांधीनगर में आज से शुरू हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. ये समिट गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही है. 8 से 10 जनवरी तक चलने वाली इस समिट का ये 10वां संस्करण है.
इस समिट के लिए प्रधानमंत्री मोदी 8 जनवरी से ही गुजरात में हैं. इस बार समिट की थीम 'गेटवे टू द फ्यूचर' रखी गई है.
नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने साल 2003 में पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट की थी. तब से अब तक नौ बार ये समिट हो चुकी है. इस समिट का 9वां संस्करण 2019 में हुआ था.
वाइब्रेंट गुजरात समिट की वेबसाइट का दावा है कि इस बार 50 हजार से ज्यादा कंपनियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है.
कब क्या-क्या होगा?
सुबह साढ़े 9 बजे प्रधानमंत्री मोदी महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेगे. 9 बजकर 45 मिनट पर इस समिट का उद्घाटन होगा. इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस समिट को संबोधित करेंगे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











