
PM बनने का सपना नहीं, हमें समाज को बांटने वाली ताकतों को हराना है: अखिलेश यादव
AajTak
अखिलेश यादव ने सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने प्रतिनिधियों के सामने कहना चाहता हूं, ये लड़ाई बड़ी है. हमारा कोई ऐसा सपना नहीं है, कि उस स्थान (पीएम पद) पर पहुंचे. लेकिन समाजवादियों का सपना ये जरूर है कि समाज को बांटने वाली ताकतें हैं, उन्हें बाहर निकालने का काम हम सब लोग मिलकर करें.
2024 लोकसभा चुनाव की लड़ाई के लिए अखिलेश यादव ने एक नया प्लान दिया है. लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दो दिन के सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद अखिलेश यादव ने इशारों में कहा कि वो प्रधानमंत्री की रेस में नहीं हैं. लेकिन वो बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं. अखिलेश यादव का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के लिए लगातार दिल्ली के दौरे कर रहे हैं. वहीं जदयू नेता नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बता रहे हैं.
अखिलेश यादव ने सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने प्रतिनिधियों के सामने कहना चाहता हूं, ये लड़ाई बड़ी है. हमारा कोई ऐसा सपना नहीं है, कि उस स्थान (पीएम पद) पर पहुंचे. लेकिन समाजवादियों का सपना ये जरूर है कि समाज को बांटने वाली ताकतें हैं, उन्हें बाहर निकालने का काम हम सब लोग मिलकर करें.
अखिलेश यादव ने कहा कि भले ही सपा को हाल ही के चुनावों में हार मिली हो, लेकिन इन नतीजों से साफ हो गया है कि यूपी में सिर्फ सपा ही ऐसी है, जो बीजेपी को हरा सकती है. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में बहुत मेहनत की. लेकिन सत्ता में जो लोग हैं, उन्होंने हर चाल का इस्तेमाल किया, आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया और हम विफल हो गए. समाजवादी पार्टी के दो दिन के सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला लिया. हमने बहुजन ताकतों को एक मंच पर लाने के राम मनोहर लोहिया और बी आर अंबेडकर के सपने को साकार करने की कोशिश की, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया और हम असफल रहे.
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन के बाद चुनाव में नतीजे अनुकूल नहीं रहे हैं, लेकिन यह साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में केवल हमारी पार्टी ही भाजपा को हरा सकती है. यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष कर रहे सभी लोगों को एक साथ लाने के प्रयास में सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया था.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








