
Plant Vastu: भूलकर भी ना करें शमी और केले के पेड़ से जुड़ी ये गलती, जान लें वास्तु से जुड़े ये खास नियम
AajTak
Vastu Tips: घर में पेड़-पौधों के होने से सकारत्मकता बढ़ती है, ऐसा माना जाता है कि पेड़-पौधों में भगवान और देवी का वास होता है. खासतौर से शमी और केले के पेड़ को पूजनीय माना गया है. इसलिए केला और शमी का पेड़ लगाते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी बताया गया है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि अगर घर में पेड़-पौधा लगाते समय सही दिशा का ध्यान रखा जाए तो सुख -शांति बढ़ती है, लेकिन अगर पौधे गलत दिशा में हो तो सुख-शांति के बजाय अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है. इसलिए पौधों को लगाते समय कभी भी वास्तु नियमों की अनदेखी नहीं करना चाहिए. विशेष रूप से शमी का पौधा और केले का पेड़ लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना गया है.
इस दिशा में ना लगाए शमी का पौधा
शमी का पौधा धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है. यह शनि देव का प्रिय पौधा है. इसकी पूजा करने से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा और नियमों के साथ शमी का पौधा लगाने से घर में धन, सौभाग्य और जीवन में स्थिरता आती है.
शमी के पौधे को कभी भी घर के भीतर या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. वहीं इसे उत्तर दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए, इससे आर्थिक परेशानियां और धन हानि की संभावना रहती है.
शमी का पौधा लगाने का शुभ दिन और दिशा
दक्षिण दिशा में शमी का पौधा लगाना सबसे शुभ होता है. वहीं शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाना शुभ माना गया है, क्योंकि यह दिन शनि देव को समर्पित है. इसे शाम के समय सूर्यास्त के बाद लगाएं और पौधा लगाने से पहले “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











