
Pilibhit: बाघ ने 40 साल के शख्स को मार डाला, जंगल से मिला आधा खाया हुआ शव
AajTak
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि जिले के माधौटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया खास गांव के रहने वाले गंगाराम यादव सोमवार को लापता हो गए थे. मंगलवार को उनका आधा खाया हुआ शव गन्ने के खेत में मिला है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पिछले दिनों गायब हुए 40 साल के शख्स का आधा शव जंगल में मिला है. अधिकारियों के मुताबिक शख्स को आदमखोर बाघ ने मार डाला है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि जिले के माधौटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया खास गांव के रहने वाले गंगाराम यादव सोमवार को लापता हो गए थे. मंगलवार को उनका आधा खाया हुआ शव गन्ने के खेत में मिला है. खंडेलवाल ने बताया कि जंगल की माला रेंज की मथना बीट में बाघ का मूवमेंट ट्रैक किया गया है.
इससे पहले भी पीलीभीत में आदमखोर बाघ ने महीने की शुरुआत में खेत पर काम करने गए एक किसान को निवाला बना लिया था. बाघ के हमले में मारा गया किसान अपने घर में कमाने वाला इकलौता शख्स था. दो महीने बाद किसान की बेटी की शादी होने वाली थी.
अचानक जंगल से निकला बाघ, और...
किसान तक की रिपोर्ट के मुताबिक मामला पीलीभीत जिले के माधोटांडा इलाके का था. पुरैनी दीपनगर गांव का (48) वर्षीय किसान स्वरूप सिंह उर्फ मट्टू अपने खेत पर काम करने गया था. खेत पर काम करने के दौरान अचानक जंगल से निकला एक बाघ स्वरूप सिंह पर हमलावर हो गया था. हमला इतना घातक था कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई थी. खबर मिलते ही ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रख कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था.
किसान को जंगल में खींचकर ले गया
बाघ किसान को अपने मुंह में दबाकर जंगल में खींच ले गया था. गर्दन और पेट में गहरे घाव होने से किसान की मौत हो गई थी. चीखने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे. इसके बाद जंगल के अंदर जाकर शव को बाहर निकाला गया था. जानकारी के बाद एसओ अचल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता और महोफ रेंजर सहेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए थे.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








