
Photos: सड़क पर गड्ढा, कार पर दीवार और जगह-जगह पानी... हर बारिश के बाद दिल्ली की यही कहानी
AajTak
बारिश के बाद जब जमा हुआ पानी निकला तो बारिश से बेहाल दिल्ली की अगल-अलग तस्वीरें सामने आने लगीं. आइये तस्वीरों में देखें बारिश से दमतोड़ रहे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की तस्वीरें.
देश की राजधानी दिल्ली की सर्दी हो या गर्मी... यहां का हर मौसम दिल्लीवासियों पर भारी पड़ता नजर आता है. गर्मियों का बढ़ता तापमान लंबे वक्त सताने के बाद मॉनसून नसीब होता है लेकिन मॉनसून भी राहत कम मुसीबत ज्यादा लेकर आता है. दिल्ली में जब-जब अच्छी बारिश से कुछ राहत मिली, तब-तब यहां की सड़कें, इमारतें और ड्रेनेज सिस्टम दम तोड़ने लगता है. मॉनसून की दस्तक के साथ ही 28 जून को भी दिल्ली में कुछ ऐसा ही हाल था और अब 31 जुलाई और 1 अगस्त को हुई बारिश से भी राजधानी की हालत खस्ता हो गई.
बारिश के बाद जब जमा हुआ पानी निकला तो बारिश से बेहाल दिल्ली की अगल-अलग तस्वीरें सामने आने लगीं. आइये तस्वीरों में देखें बारिश से दमतोड़ रहे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की तस्वीरें.
एक आम इंसान अपनी कमाई के हिस्से को जोड़-जोड़कर या बचत करके गाड़ी को खरीदने का ख्वाब बुनता है और मौसम की मार या यूं कहें कि प्रशासन की लापवाही चंद मिनटों में उसे चकनाचूर कर देते हैं. दो दिन हुई बारिश में भी कुछ ऐसा ही हुआ. नई दिल्ली के दरियागंज इलाके में ऐसी बारिश हुई कि हैप्पी स्कूल की एक दीवार गिरने के बाद मलबा खड़ी कारों पर गिर गया और कई गाड़ियां बर्बाद हो गईं.
ये हाल किसी एक या दो गाड़ी का नहीं बल्कि लाइन से लगी कई गाड़ियां पूरी तरह तबाह हो गईं. रात को पार्किंग में खड़ी करके गए लोगों पर क्या ही बीती होगी, जब सुबह उन्होंने ये हाल अपनी आंखों से देखा होगा.
फिर एमसीडी कार्यकर्ता दीवार के बचे हुए हिस्से को भी हटाते हुए नजर आए. कहीं ये दीवार किसी इंसान या गाढ़ी कमाई से ली गई और चीजों पर भारी न पड़ जाए.
गाड़ी की तो छोड़िये.. उनका क्या जिनका पूरा का पूरा घर-बार ही बारिश की भेंट चढ़ जाए. नई दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भारी बारिश के कारण एक पूरा घर ढह गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








