
PFI के बैन के बाद अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, संवेदनशील इलाकों में की मॉक ड्रिल
AajTak
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस के 250 जवानों ने मॉक ड्रिल की. किसी भी तरह के असामान्य हालात से कैसे निपटें, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस के जवानों ने मॉक ड्रिल के दौरान आंसू गैल के गोलों का भी इस्तेमाल किया. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग भी की गई.
केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को बैन कर दिया है. इतना ही नहीं पीएफआई के 8 सहयोगी सगठनों पर भी 5 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. पीएफआई पर बैन लगाने के बाद लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस सतर्क है. इसके लिए कई तरह से तैयारियां भी की गई हैं.
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस के 250 जवानों ने मॉक ड्रिल की. किसी भी तरह के असामान्य हालात से कैसे निपटें, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस के जवानों ने मॉक ड्रिल के दौरान आंसू गैल के गोलों का भी इस्तेमाल किया. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग भी की गई.
इस ड्रिल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले की भी प्रेक्टिस की गई. इसके अलावा वाटर कैनन, मल्टी बैरल लॉन्चर समेत कई एक्सरसाइज की गईं. एक्सरसाइज के दौरान दंगा जैसे हालात से निपटने के लिए पुलिस को क्या करना चाहिए, इमरजेंसी रेस्पोरेंस प्लान में इसका भी अभ्यास किया गया. ये एक्सरसाइज ज्योति नगर, जाफराबाद और सीलमपुर के संवेदनशील इलाकों में भी की गई.
गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर लगाया बैन
केंद्र सरकार ने बीते 28 सितंबर को पीएफआई पर बैन लगाया है. गृह मंत्रालय के मुताबिक, पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों का संबंध स्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से है. इतना ही नहीं ये संगठन देश में एक विशेष समुदाय में कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहा है. साथ ही पीएफआई और इसके काडर बार बार देश में हिंसक और आतंकी गतिलिधियों में लिप्त पाए गए हैं.
केंद्रीय एजेंसियों ने की थी छापेमारी

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








