
PF खाते से लिंक नहीं था आधार, फ्रॉड गैंग ने बनाया शिकार, जानें कैसे चल रहा था खेल?
AajTak
सीबीआई ने धोखाधड़ी के जरिए पीएफ खातों से पैसा निकालने वाले गिरोह का खुलासा किया है. जालसाजों के गिरोह ने उन लोगों को निशाना बनाया है, जिनका अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं था. पीएफ अकांउट से पैसा निकालने के लिए ऐसे लोगों के पहले फर्जी आधार कार्ड बनवाए गए, फिर खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई. कुल 1.83 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भविष्य निधि (PF) का पैसा निकालने में गड़बड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. इस मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पीएफ के लिए ऑनलाइन क्लेम करते थे और फिर आधार कार्ड का डेटा बदलकर पैसा निकाल लेते थे. मामला सीबीआई के पहुंचा तो जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. एजेंसी शातिरों के गिरोह तक पहुंची और पूरे मामले से पर्दा उठाया. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
सीबीआई के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड प्रियांशु कुमार है, जो दिल्ली में रहता है. उसने कथित तौर पर अपने गिरोह की मदद से धोखाधड़ी की साजिश रची. ये पूरा गिरोह कथित तौर पर ऐसे व्यक्तियों को निशाना बनाता था, जिनके आधार कार्ड उनके पीएफ खातों से लिंक नहीं थे.
2022 में सीबीआई ने दर्ज की थी एफआईआर
सीबीआई ने बताया है कि भविष्य निधि (ईपीएफ) के 11 मेंबर्स के साथ ठगी हुई है. इनके 39 फर्जी क्लेम किए गए और 1.83 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई. एजेंसी ने 8 फरवरी, 2022 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की शिकायत पर सात प्रतिष्ठानों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. आरोप था कि वास्तविक लाभार्थियों के पीएफ खातों से अवैध रूप से पैसे निकाले गए हैं.
मणिपुर में हिंसा के पीछे किसकी साजिश? CBI ने जांच के लिए गठित की SIT
'पहले प्रतिष्ठान रजिस्टर्ड कराए, फिर बनाया प्लान'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










