
Pebble की नई स्मार्टवॉच Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ लॉन्च, बिना फोन छूए उठा पाएंगे कॉल
AajTak
Pebble Cosmos Luxe स्मार्टवॉच को Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ लॉन्च कर दिया गया है. इसका डिवाइस का डिजाइन कई लोगों को पसंद आ सकता है.
Pebble Cosmos Luxe को पेश कर दिया गया है. Pebble ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप को बढ़ाते हुए अफोर्डेबल स्मार्टवॉच Cosmos Luxe को लॉन्च किया है. इस डिवाइस में AMOLED स्क्रीन दी गई है. इसके अलावा इसमें हार्ट रेट मॉनिटर और SpO2 ट्रैकर जैसे कई हेल्थ रिलेटेड फीचर्स दिए गए हैं.
Pebble Cosmos Luxe स्मार्टवॉच में Bluetooth calling फंक्शनलिटी भी दी गई है. इसका मतलब यूजर्स बिना फोन को टच किए सीधे स्मार्टवॉच से ही कॉल कर सकते हैं.
Pebble Cosmos Luxe की कीमत और उपलब्धता
Pebble Cosmos Luxe की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टवॉच को ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. कस्टमर्स इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं. इसका मुकाबला Noise Buzz स्मार्टवॉच से होगा. जिसे हाल ही में 2,999 रुपये में पेश किया गया था.
Pebble Cosmos Luxe के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Pebble Cosmos Luxe में 1.36-इंच की AMOLED स्क्रीन 600 nits तक की ब्राइटनेस के साथ दी गई है. इस स्मार्टवॉच में AI Voice Search-एनेबल्ड Bluetooth calling सिस्टम दिया गया है. इसमें कंपनी ने हार्ट रेट सेंसर और ब्लड प्रेशर मॉनिटर दिया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










