
Paytm QR कोड, UPI से लेकर FASTag रिचार्ज तक... ये पांच बड़े कंफ्यूजिंग सवाल, जानें जवाब
AajTak
RBI के एक्शन के बाद सोशल मीडिया पर पेटीएम को लेकर कई तरह के सवाल-जवाब घूम रहे हैं, जिस कारण लोगों के बीच कंफ्यूजन है. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच कंफ्यूजन और उनके सॉल्यूशंस.
देश की केंद्रीय बैंक RBI ने 31 जनवरी को बड़ा एक्शन लेते हुए पेटीएम की बैंकिंग सर्विस (Paytm Banking Service) पर रोक लगाने का आदेश दिया है. यह आदेश 29 फरवरी से लागू होगी, जिसके तहत Paytm के बैंकिंग सर्विस जैसे कस्टमर अकाउंट, वॉलेट, FASTag में डिपॉजिट और टॉप-अप सर्विस बंद हो जाएगी. इसके साथ ही नोडल अकाउंट को 15 मार्च तक सेटल करने का निर्देश है.
RBI के पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) पर कार्रवाई के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहे हैं. क्या QR स्कैन काम करेगा या नहीं? फास्टैग रिचार्ज (FASTag) कैसे होगा? UPI, पेटीएम के माध्यम से काम करती रहेगी या नहीं? अगर आपको भी इन सवालों को लेकर कंफ्यूजन है तो यहां ऐसे पांच बड़े कंफ्यूजिंग सवालों को स्पष्ट किया गया है.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक QR कोड का क्या होगा?
पेटीएम के पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने कहा था कि पेमेंट्स प्लेटफॉर्म Paytm सेवा ऐप के तौर पर काम करता रहेगा. 29 फरवरी के बाद भी किसी अन्य बैंक अकाउंट के UPI या क्यूआर कोड स्कैन (QR Code Scan) करके भुगतान किया जा सकता है. वहीं, आपका अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक में है और उसी बैंक का UPI या क्यूआर कोड है तो आप 29 फरवरी के बाद पेमेंट नहीं कर पाएंगे. हालांकि पेटीएम बैंक दूसरे किसी बैंक के साथ इस सर्विस को ट्रांसफर करने को लेकर समझौता करती है तो इस सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है.
क्या बंद हो जाएगी फास्टैग सर्विस?
जैसा कि ऊपर ही बताया गया है कि Paytm की बैंकिंग सर्विस पर रोक लगाई जा चुकी है. ऐसे में अगर आप पेटीएम FASTag का इस्तेमाल करते हैं तो आप ये सर्विस 29 फरवरी के बाद नहीं यूज कर पाएंगे. और आसान भाषा में समझें तो पेटीएम से फास्टैग में डिपॉजिट या रिचार्ज नहीं किया जा सकता है. किसी अन्य माध्यम से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










