
Patna violence Live: 24 घंटे से सुलग रहा पटना का जेठुली, दो मौतें, शव पहुंचने पर भड़की भीड़, पुलिस ने की फायरिंग
AajTak
पटना के जेठुली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद जबरदस्त खूनी खेल देखने को मिला. दोनों गुटों में पुरानी आपसी अदावत थी. इसी रंजिश के चलते दोनों गुटों के बीच 50 राउंड गोली चली. रविवार की दोपहर मारपीट के बाद गोलियों की खूब बौछार हुई. एक तरफ जेठुली पंचायत की मुखिया के पति बच्चा राय और उनके समर्थक थे तो दूसरी तरफ जेठुली के ही चनारिक राय और उनके समर्थक.
पटना के जेठुली में रविवार पार्किंग विवाद को लेकर दूसरे दिन भी हिंसा जारी है. जेठुली में रविवार को पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी. इस में दो लोगों की मौत हो गई थी. सोमवार को जब एक शव पहुंचा, तो भीड़ ने जमकर हंगामा किया. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. इससे पहले सोमवार सुबह भीड़ ने एक गोदाम में आग लगा दी थी.
जेठुली में रविवार को पार्किंग को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी. इस दौरान एक गुट ने दूसरे पक्ष पर जमकर फायरिंग की थी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग जख्मी हुए. इसके बाद पूरे इलाके में हिंसा फैल गई. गुस्साए लोगों ने कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया.
हिंसा के वक्त पटना में चल रही थी पुलिस अफसरों की बैठक बताया जा रहा है कि रविवार को जब पटना गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा था, तब राजधानी में डीजीपी क्राइम व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे. यह मीटिंग पटना में कानून व्यवस्था को लेकर रखी गई थी. माना जा रहा है कि ज्यादातर पुलिसकर्मी मीटिंग में मौजूद थे, ऐसे में हिंसा और तेजी से फैल गई.
Live updates:
- बीजेपी नेता सुशील मोदी ने पटना में हुई हिंसा को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. सुशील मोदी ने कहा, नीतीश ने RJD से हाथ मिलाकर जुर्म और भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है. उन्होंने कहा, राजद अपराधियों की पार्टी है और इसलिए बिहार में अपराध में तेजी आई. सुशील मोदी ने कहा, बताया जा रहा है कि हिंसा में सभी लोग राजद के हैं. - रविवार को भीड़ ने बच्चा राय के गोदाम में आग लगा दी. - जेठुली हिंसा में गौतम कुमार और रौशन कुमार दो लोगों की मौत हो चुकी है. घटना में 5 लोग जख्मी हैं. अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
क्या है मामला?

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










