
Paris Olympics 2024 Day 7 Live Updates: मनु भाकर क्वालिफिकेशन से साध रहीं मेडल की हैट्रिक पर निशाना, तीरंदाजी में भी आस
AajTak
Paris Olympic 2024 Day 7 LIVE: पेरिस ओलंपिक का आज (2 अगस्त) छठा दिन है. भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, गोल्फ, शूटिंग जैसे इवेंट्स में दमखम दिखा रहे हैं. शूटिंग में मनु भाकर पर निगाहें हैं, जो वूमेन्स 25 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में भाग ले रही हैं. तीरंदाजी में भी आज मेडल की उम्मीद है. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. यहां देखिए 7वें दिन के खेल से जुड़े सभी अपडेट्स...
Paris Olympics 2025 Day 7 Updates: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में सातवें दिन यानी शुक्रवार (2 अगस्त) को भी भारतीय खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, तीरंदाजी, हॉकी, गोल्फ, शूटिंग, एथलेटिक्टस जैसे इवेंट्स में भाग ले रहे हैं. तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट में आज भारत को मेडल की उम्मीद है. वहीं मनु भाकर वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के क्वालिफिकेशन में भाग ले रही हैं.
पेरिस ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा. स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले से 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इस तरह भारत के अब ओलंपिक में तीसरा मेडल जीता. बैडमिंटन के प्री-क्वार्टर फाइनल के महिला सिंगल्स मुकाबले में पीवी सिंधु हारकर बाहर हो गई हैं. जबकि लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री ली. यहां देखिए सातवें दिन के खेल से जुड़े सभी अपडेट्स...

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








