
Parameswaran Iyer: जानें कौन हैं नीति आयोग के नए CEO परमेश्वरन अय्यर, कहां दे चुके हैं सेवाएं
AajTak
Parameswaran Iyer Profile: अय्यर का जन्म 16 अप्रैल 1959 को श्रीनगर में हुआ था. उनके पिता एक वायुसेना अधिकारी थे. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की और जूनियर डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया. उनकी पत्नी इंदिरा, एक इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर हैं.
Parameswaran Iyer Niti Aayog New CEO: आईएएस ऑफिसर परमेश्वरन अय्यर को आज 24 जून को नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर नियुक्त किया गया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की. मौजूदा सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल 30 जून 2022 को पूरा होने पर अय्यर का कार्यकाल शुरू होगा और वह 2 वर्षों तक इस पद पर सेवाएं देंगे.
कौन हैं परमेश्वरन अय्यर परमेश्वरन अय्यर ने मार्च 2016 से अगस्त 2020 तक पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय (बाद में, जल शक्ति के नवगठित मंत्रालय के तहत पेयजल और स्वच्छता विभाग) में भारत सरकार के सचिव के रूप में कार्य किया और भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को भी लीड किया. अय्यर ने 1990 के दशक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अभिनव समुदाय के नेतृत्व वाली स्वजल परियोजना का नेतृत्व किया.
पानी और स्वच्छता क्षेत्र में उन्हें 25 वर्षों से अधिक का वैश्विक अनुभव है और उन्होंने वियतनाम, चीन, मिस्र और लेबनान सहित कई देशों में काम किया है. अय्यर ने 60 महीनों के समय में पूरे भारत में 11 करोड़ शौचालय बनाए. स्वच्छ भारत के विचार को आगे बढ़ाने के लिए छह लाख स्वच्छग्रहियों की एक सेना बनाई, और 600 से अधिक कुशल युवा पेशेवरों (जिला स्वच्छ भारत प्रेरक) को प्रेरित किया है, जिन्हें टाटा ट्रस्ट द्वारा वित्तपोषित किया जाता है.
Parameswaran Iyer Early Life and Education: अय्यर का जन्म 16 अप्रैल 1959 को श्रीनगर में हुआ था. उनके पिता एक वायुसेना अधिकारी थे. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की और जूनियर डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया. उनकी पत्नी इंदिरा, एक इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर हैं. अय्यर 1981 बैच के IAS ऑफिसर हैं जिन्होंने वर्ल्ड बैंक में भी अपनी सेवाएं दीं. पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को बल देने के बाद उन्हें जल जीवन मिशन का भी कार्यभार सौंपा गया. अय्यर अब अगले 2 वर्षों तक नीति आयोग के CEO के तौर पर काम करेंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










