
Panchayat सचिव की 3 पत्नियां चुनाव मैदान में, दो आमने-सामने उतरीं, CEO ने किया सस्पेंड
AajTak
MP Panchyat Chunav 2022: पंचायत चुनावों ने एक पंचायत सचिव की तीन पत्नियां चुनाव लड़ रही हैं. खास बात तो यह है कि दो पत्नियां तो एक ही पंचायत से सरपंच चुनावों में आमने-सामने हैं. एक पत्नी की जानकारी छिपाने के आरोप में सीईओ ने सचिव को सस्पेंड कर दिया है.
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के पंचायत चुनाव में एक पंचायत सचिव की तीन पत्नियां चुनाव लड़ रही हैं. खास बात यह है कि 2 पत्नियां तो एक ही पंचायत से सरपंच चुनाव में आमने-सामने हैं. तीसरी जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है. तीन पत्नियां होने के बावजूद एक पत्नी की जानकारी छिपाने के आरोप में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सचिव को सस्पेंड कर दिया है.
पंचायत सचिव सुखराम सिंह की पहली पत्नी कुसुमकली सिंह और दूसरे नंबर की पत्नी गीता सिंह ग्राम पंचायत पीपरखाड़ सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं. जबकि तीसरी पत्नी उर्मिला सिंह जनपद पंचायत देवसर के वार्ड क्रमांक 13 जनपद सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में है.
दरअसल, जनपद पंचायत के सीईओ वीके सिंह ने अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों से एक जानकारी मांगी थी कि अगर किसी कर्मचारी के रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं तो उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए.
इसलिए सचिव को किया सस्पेंड
पंचायत सचिव सुखराम सिंह ने अपनी दो पत्नियों की जानकारी सीईओ को दी थी, लेकिन एक की जानकारी छिपा ली थी. मामला सामने आने के बाद सीईओ ने पहले सचिव सुखराम सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया और फिर जवाब न देने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करके जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया.30 साल हो गए
पहली शादी को हुए 30 साल

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









