
Panchak 2026: कल से लग रहा है पंचक, पांच दिनों तक ना करें ये काम
AajTak
Panchak 2026: पंचक हिंदू धर्म में पाँच अशुभ दिनों को कहा जाता है. इस दौरान शुभ कार्य, विवाह, गृह प्रवेश और निर्माण वर्जित होते हैं. अग्नि पंचक और मृत्यु पंचक विशेष रूप से अशुभ माने जाते हैं. नक्षत्र धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद और रेवती में पंचक आता है.
February 2026 Panchak Date: हिंदू धर्म में हर महीने कुछ ऐसे दिन आते हैं, जिन्हें पंचक कहा जाता है. इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ समय माना गया है. पंचक का महत्व नक्षत्रों और सप्ताह के दिन पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए, मंगलवार से शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है और इसमें आग से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए. वहीं, शनिवार से शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है, जिसे सबसे अधिक अशुभ माना गया है. पंचक 17 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रात:काल 09:05 से प्रारंभ होकर 21 फरवरी 2026, शनिवार की शाम को 07:07 बजे समाप्त होगा. चूंकि फरवरी महीने का पंचक मंगलवार के दिन प्रारंभ हो रहा है, इसलिए इसे अग्नि पंचक कहा जाएगा.
पंचक में वर्जित कार्य
पंचक के दौरान लकड़ी से जुड़े कार्य करना अशुभ माना जाता है. किसी भी प्रकार का लकड़ी का फर्नीचर, जैसे पलंग या चारपाई बनवाना टालना चाहिए. घर की छत बनवाना या निर्माण कार्य करना भी अशुभ रहता है. इस अवधि में किसी भी मांगलिक आयोजन जैसे विवाह, गृह प्रवेश या अन्य शुभ अवसर करना वर्जित है. इसके अलावा, पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा से बचना चाहिए, क्योंकि इसे यम की दिशा माना गया है. विशेष रूप से अग्नि पंचक में औजार, मशीनरी या निर्माण कार्य की शुरुआत करना नुकसानदायक माना गया है.
पंचक में किए जाने योग्य उपाय
हालांकि पंचक में कई कार्य वर्जित होते हैं, फिर भी कुछ उपाय अपनाकर नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है. यदि किसी कारणवश दक्षिण दिशा की यात्रा करनी पड़ती है, तो पहले मान चालीसा का पाठ करें , यात्रा उत्तर दिशा की ओर चलकर शुरू करें. पंचक के सभी पांच दिनों में भगवान शिव और विष्णु की नियमित पूजा करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा तुलसी पूजन करना भी सकारात्मक होता है. इस समय में दान और पुण्य कार्य करना अत्यंत लाभकारी होता है.
पंचक कैसे निर्धारित होता है

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









