
Pakistan Crisis: कभी भारत से खुशहाल था पाकिस्तान, आतंकवाद से महंगाई तक... ऐसी पड़ी मार कि हो गया कंगाल
AajTak
Pakistan Economic Crisis: साल 1960 में पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय जहां 6,797 पाकिस्तानी रुपये थी, तो वहीं उस समय भारत में यह आंकड़ा इससे कम यानी 6,708 रुपये था. यानी भारत के मुकाबले ये 89 रुपये ज्यादा थी. वहीं पाकिस्तान के लोगों को खाने के लाले पड़े हैं.
पाकिस्तान (Pakistan) आज दाने-दाने को मोहताज है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) खत्म होने की कगार पर है और महंगाई (Pakistan Inflation) अपने चरम पर पहुंच गई है. हालात ये बन गए हैं कि आटे का अकाल पड़ गया है और लोगों की थाली से रोटी गायब हो गई है. क्या आप जानते हैं आज से करीब 60 साल पहले पाकिस्तान, भारत से भी खुशहाल था...लोगों की जेब में पैसा था, लेकिन प्राकृतिक आपदा के अलावा देश की 'आतंकनीति' ने आज ये हालात पैदा कर दिए हैं कि इकोनॉमी (Pakistan Economy) धराशायी हो चुकी है और देश अमेरिका-यूएई जैसे देशों से मदद की गुहार लगा रहा है.
देश के लोगों को पड़े खाने के लाले पाकिस्तान में हर बीतते दिन के साथ हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. सरकार भी ये मान चुकी है कि देश की आर्थिक स्थित खराब हो चुकी है. ताजा हालातों की बात करें तो गेहूं की किल्लत के चलते आटे के दाम 150 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं, चिकन 650 रुपये प्रति किलो औद दूध भी 150 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने की कगार पर पहुंच जाने के चलते सरकार जरूरी सामानों का आयात करने में भी सक्षम नहीं है. इसके चलते Petrol-Diesel से लेकर रोजमर्रा के सामानों की कमी से लोग जूझ रहे हैं. रसोई गैस सिलेंडर का दाम 10,000 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच चुका है.
महंगाई 25 फीसदी के करीब पहुंची आज हालात ये हो गए हैं कि देश में महंगाई दर 25 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है और कभी भारत से ज्यादा प्रति व्यक्ति आय (Pakistan Per Capita Income) वाले पाकिस्तान के लोगों की जेब में पैसा नहीं बचा है. देश की ये स्थिति एकदम से नहीं हुई है, बल्कि धीरे-धीरे पाकिस्तान की हालत पतली होती चली गई. एक ओर जहां Pakistan Economy में घुन लगती गई, तो देश का फोकस जनता की भलाई से ज्यादा आतंकनीति पर रहा. इसके साथ ही बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं ने भी पाकिस्तान को मस्त से पस्त करने का काम किया.
89 रुपये ज्यादा थी प्रति व्यक्ति आय पाकिस्तान को 14 अगस्त 1947 भारत से अलग एक नए मुल्क के तौर पर पहचान मिली थी. साल 1960 आते-आते देश के हालात भारत से भी बेहतर थे और लोगों की जेब में ज्यादा पैसा था. वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों पर गौर करें तो साल 1960 में पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय जहां 6,797 पाकिस्तानी रुपये थी, तो वहीं उस समय भारत में यह आंकड़ा इससे कम यानी 6,708 रुपये था. यानी भारत के मुकाबले ये 89 रुपये ज्यादा थी. लेकिन साल 2021 आते-आते भारत की प्रति व्यक्ति आय 1,85,552 रुपये पहुंच गई और पाकिस्तान की 1,25,496 पाकिस्तानी रुपये रह गई.
खत्म होने की कगार पर Forex Reserve इन 60 सालों में भारत ने रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ने का काम किया, जबकि पाकिस्तान आतंकवादियों की शरणस्थली बनकर लगातार गर्त में जाता रहा. आज पाकिस्तान बुरी तरह कर्ज के जाल में फंसा हुआ है. पाकिस्तानी इकोनॉमी पर पैनी निगाह रखने वाले इकोनॉमिस्ट्स की मानें तो उसे सालाना आधार पर अगले दो सालों में प्रति वर्ष 20-20 अरब डॉलर से ज्यादा कर्ज का भुगतान करना है. इस पेमेंट के लाले हैं और आर्थिक संकट से जूझता पाकिस्तान कर्ज पर कर्ज लेता जा रहा है.
विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो वर्ल्ड बैंक डाटा (World Bank Data) के मुताबिक, साल 1960 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.46 हजार करोड़ रुपये था, जबकि पाकिस्तान का 2.61 हजार करोड़ पाकिस्तानी रुपये था. लेकिन साल 2021 में जहां पाकिस्तान का Forex Reserve महज 35,000 करोड़ रुपये रह गया, तो दूसरी ओर भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा और 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 45.92 लाख करोड़ रुपये हो गया. ताजा आंकड़ों को देखें तो बीती छह जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में India's Forex Reserve 561.58 अरब डॉलर पहुंच गया. इससे पहले 30 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में ये आंकड़ा 562.85 अरब डॉलर था. वहीं पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 2014 के निचले स्तर पर आ गया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






