
PAK vs HKG Asia Cup: हॉन्ग कॉन्ग की शर्मनाक हार, 38 पर ऑलआउट, रविवार को फिर भारत-पाकिस्तान का मैच
AajTak
एशिया कप 2022 के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने हॉन्ग कॉन्ग को करारी मात दी है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सुपर-चार में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं हॉन्ग कॉन्ग की टीम का सफऱ यहीं समाप्त होगा. अब भारत और पाकिस्तान सुपर-चार के मैच में रविवार को आमने-सामने होंगे.
बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम ने एशिया कप 2022 के सुपर-चार में जगह बना ली है. शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 155 रनों से करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग के सामाने 194 रनों का टारगेट रखा था जिसके सामने हॉन्ग कॉन्ग की टीम बेबस नजर आई और पूरी टीम 38 रनों पर ही ढेर हो गई.
अफगानिस्तान, भारत और श्रीलंका पहले ही सुपर-चार में अपनी जगह बना चुके थे. अब पाकिस्तान के सुपर-चार में जगह बनाने के बाद क्रिकेट फैन्स को एक बार फिर ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलने वाला है. रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान एक-बार फिर से टकराएंगे.
टारगेट का पीछा करते हुए हॉन्ग कॉन्ग की टीम शुरू से ही बैकफुट रही और उसका कोई भी बैटर दोहरे अंक को भी नहीं छू सका. कप्तान निजाकत खान ने सबसे ज्यादा 8 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने सबसे ज्यादा चार और मोहम्मद नवाज ने तीन विकेट चटकाए. वहीं नसीम शाह ने दो और शाहनवाज दहानी ने एक विकेट लिया.
बाबर आजम फिर रहे फ्लॉप
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दो विकेट पर 193 रन बनाए थी. हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों ने जिस तरह भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में ला दिया था, उसी तरह पाकिस्तान को भी अच्छी शुरूआत नहीं करने दी. इसका नतीजा ये हुआ कि बाबर आजम महज 9 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने स्पिनर एहसान खान की गेंद पर हवा में शॉट खेला जिसके गेंदबाज ने आसानी से पकड़ लिया.
रिजवान-जमां ने संभाली पारी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.








