
Pak हैंडलर के कहने पर BJP में शामिल होना चाह रहा था रियाज, बड़े नेताओं तक पैठ बनाने की थी तैयारी
AajTak
Udaipur Kanhaiya Lal Murder Case: टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड में शामिल एक आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी बीजेपी की राजस्थान अल्पसंख्यक इकाई की बैठकों में शामिल होता था. अब इसके पीछे की वजह खुलकर सामने आ गई है कि रियाज आखिर क्यों BJP कार्यकर्ता बनना चाह रहा था....
उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड (Udaipur Kanhaiya Lal Murder Case) को बहुत ही सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था. पाकिस्तानी हैंडलर सलमान हैदर और अबु इब्राहिम के कहने पर ही मोहम्मद रियाज अत्तारी BJP अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकर्ता बनना चाह रहा था ताकि अंदर की सूचनाएं उसे मिल सकें.
जांच एजेंसी के सूत्र ने बताया कि मोहम्मद रियाज अत्तारी तीन साल से BJP के अल्पसंख्यक मोर्चे के जरिए पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था. पाकिस्तान में बैठे आका सलमान ने उससे कहा था कि बीजेपी की बैठकों में जाया करे और वहां से सूचनाएं भेजा करे. प्लानिंग थी कि बीजेपी में शामिल होकर रियाज बड़े नेताओं का भरोसा जीते और फिर कोई बड़ा कांड करे, जिससे देश में हंगामा खड़ा हो जाए.
जांच एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में रियाज ने बताया कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं का भरोसा जीतने के लिए उसने बहुत सारे अपने आसपास के लोगों को भी पार्टी से जोड़ा था. वह यह सब कुछ अपने पाकिस्तानी हैंडलर सलमान से मिले निर्देश पर ही कर रहा था. मगर उसे ज्यादा सफलता नहीं मिल रही थी, क्योंकि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता उसे बड़ी बैठकों में नहीं बुलाते थे. क्या बीजेपी के किसी बड़े नेता पर हमले की तैयारी थी? अब इसके बारे में भी एजेंसियां जांच कर रही हैं.
बता दें कि एक दिन पहले ही Aajtak की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने मोहम्मद रियाज अत्तारी को लेकर एक्सक्लूसिव खुलासा किया था. आजतक की एसआईटी उस शख्स (इरशाद चैनवाला) तक भी पहुंची, जिसकी मदद से आरोपी रियाज बीजेपी के कार्यक्रमों में शामिल होता था. इरशाद चैनवाला राजस्थान में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे में प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य है. करीब तीन साल पहले एक तस्वीर ली गई थी, जिसमें रियाज के साथ इरशाद नजर आता है.
गौरतलब है कि बीती 28 जून को उदयपुर के भूतमहल इलाके में टेलर कन्हैयालाल की एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हत्या कर दी गई थी. कपड़े का नाप देने के बहाने मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने धारदार हथियार से हमला कर टेलर को मार डाला था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









