
Pak को बिना बताए India ने कर दिया इतना बड़ा काम, हक्के-बक्के रह गए इमरान खान Imran Khan
AajTak
अब तो पाकिस्तान भी कश्मीर पर अपना दावा करने में इतना कॉन्फिडेंट नहीं है जितना JNU में मौजूद देश विरोधी तत्व. कश्मीर पर अब भारत का साथ देने के लिए मुस्लिम मुल्क भी आगे आ रहे हैं. दुबई ने इसी महीने भारत के साथ एक MoU साइन किया है. जिसके तहत वो जम्मू-कश्मीर में भारी निवेश करने वाला है. हाल ही में श्रीनगर से शारजाह के बीच डायरेक्ट फ्लाइट भी शुरु हुई है. जिसको लेकर पाकिस्तान को तेज पेट दर्द हो रहा है. ये सारी बातें कश्मीर से पाकिस्तान का पत्ता पूरी तरह कटने के संकेत हैं. पाकिस्तान कश्मीर और कश्मीरी लोगों के हक की बातें तो बड़ी-बड़ी करता है लेकिन जब भारत कश्मीरियों को सहूलियतें देता है तो पाकिस्तान के पेट में दर्द होने लगता है. देखिए ये रिपोर्ट.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











