
PAK के रोंगटे खड़े करने वाली मिसाइलों को लेकर होगी बड़ी डील, भारत-फ्रांस के बीच 3200 करोड़ के सौदे पर चर्चा
AajTak
भारतीय वायुसेना अपनी मौजूदा राफेल फ्लीट के लिए इन क्रूज मिसाइलों की खरीद कर रही है. छह से सात मई की रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट करने के बाद वायुसेना ने इन्हीं हथियारों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल पाकिस्तान वायुसेना के ठिकानों पर हमले के लिए भी किया.
भारत और फ्रांस के बीच एक बड़े रक्षा सौदे को लेकर बातचीत चल रही है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना (IAF) बड़ी संख्या में SCALP क्रूज मिसाइलें खरीदने जा रही है. इन्हीं मिसाइलों का इस्तेमाल पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को तबाह करने में किया गया था.
इस संबंध में फ्रांस से SCALP मिसाइलों की खरीद पर चर्चा जारी है और रक्षा अधिकारियों के मुताबिक इस पर जल्द ही फैसला लिए जाने की उम्मीद है. SCALP मिसाइलों को भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों से दागा गया था. इन हमलों में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का भी इस्तेमाल हुआ. पाकिस्तान के मुरीदके और बहावलपुर जिलों में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि हमले बेहद सटीक थे और सभी लक्ष्य पूरी तरह नष्ट हो गए.
भारतीय वायुसेना अपनी मौजूदा राफेल फ्लीट के लिए इन क्रूज मिसाइलों की खरीद कर रही है. छह से सात मई की रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट करने के बाद वायुसेना ने इन्हीं हथियारों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल पाकिस्तान वायुसेना के ठिकानों पर हमले के लिए भी किया. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान वायुसेना के 12 प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाया और जमीन पर खड़े लड़ाकू विमानों और जासूसी विमानों समेत कई आतंकी टारगेट्स को नष्ट किया.
इसके अलावा, भारतीय वायुसेना अपने राफेल लड़ाकू विमानों के लिए बड़ी संख्या में Meteor हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी खरीदने की प्रक्रिया में है. इन मिसाइलों को भारतीय नौसेना के लिए ऑर्डर किए गए 26 राफेल मरीन विमानों में भी इंटीग्रेट किया जाएगा, जिनकी डिलीवरी अगले तीन से चार वर्षों में होने की संभावना है.
ऑपरेशन सिंदूर में राफेल विमानों के बेहतरीन प्रदर्शन और क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरों को देखते हुए भारतीय वायुसेना अब 114 और राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रस्ताव भी आगे बढ़ाने जा रही है. इस प्रस्ताव को अगले कुछ दिनों में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) से मंजूरी मिलने की संभावना है. आने वाले वर्षों में राफेल विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ बनने जा रहे हैं और अगले 10 से 15 वर्षों में इनकी संख्या लगभग 200 तक पहुंचने की उम्मीद है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






