
Pahalgam Update: बिहार पुलिस ने पहलगाम मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया, फिर छोड़ा
AajTak
pahalgam latest update पटना में बिहार पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े शक में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया. पुलिस ने सतर्कता के तहत कार्रवाई की और भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के लिए हर सूचना पर गंभीरता से काम किया जाएगा.
pahalgam update news: बिहार पुलिस ने शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, लेकिन जांच के बाद उन्हें निर्दोष पाते हुए छोड़ दिया गया. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए थे. इसी को देखते हुए 23 अप्रैल को पटना के डाकबंगला चौराहे पर दो संदिग्ध लोगों को देखने की सूचना पुलिस को मिली.
सीसीटीवी फुटेज की जांच और हिरासत में लिए गए कोतवाली थाने के थाना प्रभारी (SHO) राजन कुमार ने पीटीआई को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दोनों व्यक्तियों को 24 अप्रैल को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और व्यापार के सिलसिले में पटना आए थे.
यह भी पढ़ें: Pahalgam Update News: बंकरों की सफाई शुरू, फसल काटी जा रही... बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों को सता रहा युद्ध का डर
इसके बाद पुलिस ने दरभंगा के स्थानीय थाने से उनकी पहचान और पृष्ठभूमि की पुष्टि करवाई. जांच में कोई आपत्तिजनक गतिविधि या आतंकवाद से संबंध नहीं पाया गया.
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोनों व्यक्तियों से एक बांड पर हस्ताक्षर करवाए गए और उन्हें रिहा कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि सतर्कता के चलते कार्रवाई की गई थी और आगे भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Pahalgam Update: महाराष्ट्र में रह रहे 5,000 पाकिस्तानी नागरिकों में से 1,000 को देश छोड़ने का आदेश

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







