
Owaisi on HC's Hijab Verdict: हिजाब पर HC के फैसले से नाराज हैं असदुद्दीन ओवैसी, देखें क्या कहा
AajTak
हिजाब विवाद मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुना दिया है. मुस्लिम लड़कियों के स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर कोर्ट ने छात्रों की सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं और कहा है कि इस्लाम धर्म में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है. वहीं ये भी कहा है कि छात्र यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते हैं. स्कूल यूनिफॉर्म पहनने का नियम वाजिब पाबंदी है. असदुद्दीन ओवैसी कोर्ट के फैसले पर नाराज नजर आए. ओवैसी ने कहा कि मैं फैसले से सहमत नहीं, संविधान ने धर्म की आजादी दी है, हिजाब उसी का हिस्सा है. देखें आगे क्या बोले ओवैसी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










