
Oppo A74 5G स्मार्टफोन भारत में आज होगा लॉन्च, मिलेगी 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन
AajTak
Oppo A74 5G को आज (20 अप्रैल) भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस नए ओप्पो फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पहले कंबोडिया और थाईलैंड में भी लॉन्च किया है.
Oppo A74 5G को आज (20 अप्रैल) भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस नए ओप्पो फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पहले कंबोडिया और थाईलैंड में भी लॉन्च किया है. हालांकि, ऐसी चर्चा है कि इंडियन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स थोड़े अलग होंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. Oppo A74 5G को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस अपकमिंग फोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक डेडिकेटेड पेज बनाया गया है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि लॉन्च इवेंट होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी या नहीं. लॉन्च के बाद इस नए फोन की बिक्री Amazon से ही की जाएगी. ओप्पो ने पिछले हफ्ते एक प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी थी कि Oppo A74 5G की कीमत 20,000 रुपये के अंदर रखी जाएगी. थाईलैंड में Oppo A74 5G के सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट को THB 8,999 (लगभग 21,600 रुपये) रखी गई है. इसे वहां फ्लूइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











