
Operation Lyari: डर, ड्रग्स, बदला और बगावत की आग... जानें फिल्म 'धुरंधर' के ल्यारी टाउन की असली कहानी
AajTak
कराची के कुख्यात ल्यारी इलाके में दशकों तक ड्रग तस्करी, गैंगवार और राजनीतिक हिंसा का बोलबाला रहा. रहमान डकैत से लेकर उजैर बलोच और अर्शाद पप्पू तक... जानिए कैसे शुरू हुआ था ऑपरेशन ल्यारी? कैसे रेंजर्स और पुलिस ने तोड़ा अपराध का साम्राज्य?
Operation Lyari: कराची की काली गलियों में फैले ख़ौफ़, गैंगस्टर्स के राज और गोलियों की गूंज... कुछ वैसा ही माहौल था, जैसा आपने हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा होगा. लेकिन फर्क बस इतना था कि ल्यारी की असल कहानी पर्दे पर दिखाए गए सिनेमा से कहीं ज़्यादा ख़तरनाक, गहरी और सच्ची थी. जहां हर मोड़ पर मौजूद था दुश्मन, हर नुक्कड़ पर तनी रहती थीं बंदूकें और हर गली बयां करती थी खूनी खेल की दास्तान.
ये वो दौर था, जब कराची का दिल कहे जाने वाला ल्यारी टाउन अपराध, गैंगवार, राजनीतिक सौदेबाज़ी और खूनखराबे के ऐसे जंजाल में फंसा था कि एक दिन पुलिस को शहर के बीचोंबीच युद्ध जैसी कार्रवाई करनी पड़ी थी. इस कार्रवाई को नाम दिया गया था ‘ऑपरेशन ल्यारी.’ जो महज एक पुलिस ऑपरेशन नहीं था बल्कि दशकों से डर, ड्रग्स, बदले और बगावत की आग में सुलग रही थी.
जिस तरह 'धुरंधर' फिल्म में किरदार अपना-अपना साम्राज्य बचाने के लिए भिड़ते हैं, उसी तरह ल्यारी में भी रहमान डकैत और उजैर बलोच जैसे दबंग सत्ता की जंग में शहर को दहला रहे थे. फर्क बस इतना था कि वहां कैमरा नहीं, मौत चलती थी. इसी गहराई, उसी रफ़्तार और असली घटनाओं की उसी खुरदरी सच्चाई से शुरू होती है ऑपरेशन ल्यारी की पूरी कहानी.
नशीले पदार्थों से गैंगवार तक 1970–90 के दशक में ल्यारी में ड्रग तस्करी शुरू हुई और स्थानीय गिरोह बनने लगे. कलाकोट की अफ़शानी गली से निकलकर दो भाई शेरू और दादल ने ड्रग नेटवर्क फैलाया. धीरे-धीरे यह नेटवर्क इतना बड़ा हुआ कि राजनीतिक दलों ने भी इन गिरोहों का इस्तेमाल स्थानीय नियंत्रण के लिए करना शुरू कर दिया. अपराध, राजनीति और जातीय पहचान का यह मिश्रण ल्यारी को एक अलग सत्ता केंद्र बनाता गया.
रहमान डकैत: गैंगस्टर से स्थानीय नायक तक साल 2000 के दशक में रहमान डकैत ल्यारी का नाम सबसे कुख्यात बन गया. PPP के कुछ नेताओं ने उसे अपना मतदाता संरक्षक बनाकर अपराध को नियंत्रित करने की कोशिश की. बदले में रहमान को ड्रग्स, हथियार और रंगदारी के धंधे पर खुली छूट मिल गई. उसने छोटे मोटे अपराध कम कर दिए, जिससे वह स्थानीय हीरो बन गया. लेकिन जल्द ही वह इतना शक्तिशाली हो गया कि PPP के लिए ही खतरा बन गया और साल 2009 में वह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.
उजैर बलूच का उदय रहमान की मौत के बाद उसका चचेरा भाई उजैर बलूच पीपुल्स अमन कमेटी का मुखिया बना. उसकी MQM से गहरी दुश्मनी और टारगेट किलिंग ने कराची में तनाव बढ़ा दिया. सरकार ने साल 2011 में अमन कमेटी को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन धरातल पर संगठन चलता रहा. साल 2012 तक उजैर बलूच कराची की राजनीति और अपराध जगत में सबसे प्रभावशाली नाम बन चुका था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







