
कुत्ते के काटने के एक महीने बाद 6 साल की बच्ची की मौत... 3 दिसंबर को सेलिब्रेट किया था बर्थडे
AajTak
ठाणे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां आवारा कुत्ते के काटने के करीब एक महीने बाद छह साल की बच्ची की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि बच्ची को समय पर इलाज मिला और एंटी-रेबीज के सभी इंजेक्शन भी लगाए गए थे. शुरुआती दिनों में बच्ची स्वस्थ थी. उसने अपना जन्मदिन भी मनाया, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी जान नहीं बच सकी.
महाराष्ट्र के ठाणे से दर्दनाक घटना सामने आई है. छह साल की बच्ची की सड़क पर घूमने वाले कुत्ते के काटने के करीब एक महीने बाद मौत हो गई. परिजनों ने कहा कि बच्ची को समय पर पूरा इलाज और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए, इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.
एजेंसी के मुताबिक, दिवा इलाके में रहने वाली निश्चा शिंदे 17 नवंबर को अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक स्ट्रीट डॉग ने उसे कंधे पर काट लिया. घटना के तुरंत बाद परिजन उसे एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद बच्ची को कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) द्वारा संचालित शास्त्रीनगर अस्पताल में रेफर किया गया.
बच्ची की मां सुषमा शिंदे के अनुसार, निश्चा को रेबीज से बचाव के लिए तय प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी एंटी-रेबीज इंजेक्शन समय पर लगाए गए थे. इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह ठीक नजर आ रही थी और 3 दिसंबर को उसने अपना जन्मदिन भी मनाया. परिवार को उम्मीद थी कि खतरा टल चुका है.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर के इस गांव में दहशत! 200 लोगों ने पिया रेबीज संक्रमित गाय के दूध से बना पंचामृत, अब लगवा रहे वैक्सीन
हालांकि, 16 दिसंबर को आखिरी डोज लगने के एक दिन बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसे तेज बुखार और सिरदर्द हुआ, साथ ही उसके व्यवहार में भी बदलाव दिखाई देने लगा. परिजनों के मुताबिक, बच्ची कभी अपना सिर बिस्तर पर पटकने लगती थी तो कभी आसपास मौजूद लोगों को नोचने की कोशिश करती थी.
हालत गंभीर होने पर उसे फिर से KDMC अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक सिविक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. KDMC की मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. दीपा शुक्ला ने कहा है कि बच्ची के इलाज में सभी निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया था. मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










