
OP राजभर को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, राष्ट्रपति चुनाव में BJP को सपोर्ट करने का इनाम?
AajTak
योगी सरकार ने ओमप्रकाश राजभर को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ मुखर ओपी राजभर को राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मु के पक्ष में मतदान करने का इनाम मिला है.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को योगी सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा दी है. राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने तोहफा के तौर पर देखा जा रहा है. राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार तंज कसने के लिए भी सुर्खियों में हैं.
योगी सरकार ने ओमप्रकाश राजभर को सुरक्षा कारणों से Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. गुरुवार शाम को शासन के निर्देश पर सुरक्षा गाजीपुर पुलिस ने मुहैया करा दी. शासन के इस निर्णय से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह चर्चा है. सपा मुखिया अखिलेश के खिलाफ मुखर ओपी राजभर को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद उसका फल मिला है.
यूपी में विपक्ष की क्रास वोटिंग
राष्ट्रपति चुनाव में उत्तर प्रदेश में विपक्ष ने क्रॉस वोटिंग की. ओम प्रकाश राजभर ने ऐलान कर दिया था कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर द्रौपदी मुर्मु को वोट देंगे. इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव ने भी द्रौपदी मुर्मु को ही वोट दिया था. विपक्ष के चार विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जबकि 3 विधायकों के वोट इनवैलिड घोषित हुए थे.
अखिलेश यादव पर हमलावर राजभर
2022 का यूपी विधानसभा चुनाव ओम प्रकाश राजभर, समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़े थे. उनकी पार्टी सुभासपा 17 सीटों पर उतरी थी, जिसमें से 6 सीटें जीती है. ओम प्रकाश राजभर भी जहूराबाद सीट से चुनाव जीते हैं. 2022 में योगी सरकार की वापसी के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमलावर हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









