
Omicron Crisis: यूके में दर्ज हुए कोविड के रिकॉर्ड 122,186 मामले, एक हफ्ते में देखी गई 48 फीसदी वृद्धि
ABP News
Omicron Crisis: इस समय यूके समेत यूरोप के अधिकतर देश कोविड की लहर से जूझ रहे हैं, क्रिसमस और नए वर्ष की तैयारियों के बीच वहां के स्वास्थ्य विभाग ने केसों की संख्या में आपातकालीन बढ़ोत्तरी दर्ज की है
Covid-19 Cases In Europe: यूके की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रदाता संस्था (NHS) ने आज देश में दर्ज किए गए मामलों की संख्या साझा की है. जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटो में यूके में दर्ज किए गए कोविड के मामलों की संख्या कल की तुलना में बढ़कर आज 122,186 हो गई है. वहीं, कोविड के कारण कुल 137 लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है.
गौरतलब है कि इस समय यूके समेत यूरोप के अधिकतर देश कोविड की भीषण लहर का सामना कर रहे हैं. इससे यूके भी अछूता नहीं रह गया है. आलम ऐसा है कि आज कोविड के सभी रिकार्ड टूट गए और वहां पर अबतक के सबसे ज्यादा कोविड मामले दर्ज किए गए हैं. क्रिसमस और नए वर्ष की तैयारियों के बीच वहां के स्वास्थ्य विभाग ने केसों की संख्या में आपातकालीन बढ़ोत्तरी दर्ज की है.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












