
Omicron के बढ़ते मामलों पर मुंबई की मेयर ने की लोगों से अपील, बोलीं- कोरोना नियमों का करें पालन, क्लीनअप मार्शल हटा देंगे
ABP News
Omicron Cases in Maharashtra: मुंबई की मेयर ने कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए कोरोना नियमों (Corona Rules) का पालन करें. कोरोना के मामले न बढ़े, इसके लिए कोरोना नियमों का पालन करें.
Omicron Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) के अब तक 108 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना के बढ़ते मामले के बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोगों से गुजारिश है कि मास्क लगाएं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है, वो जाकर वैक्सीन लें.
मेयर ने कहा, "सरकार की ओर से जारी किए गए कोरोना नियमों (Corona Rules) का पालन करें. कोरोना के मामले ना बढ़े, इसके लिए कोरोना नियमों का पालन करें, ऐसा मेरी जनता से अपील है. 121 देशों में ओमिक्रोन (Omicron) का खतरा है. ओमिक्रोन के चलते कुछ मौतें भी हुई हैं, ऐसी जानकारी सामने आई है. मार्केट में जाने वालों की संख्या बहुत है. इसलिए मेरी उन लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि आप मास्क पहन कर जाएं और एक-दूसरे से दूरियां बनाने की कोशिश करें."

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












