
Omicron: अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने शुरू किया ओमिक्रॉन के लिए तैयार वैक्सीन का ट्रायल
AajTak
दुनियाभर में ओमिक्रॉन के कहर के बीच फाइजर (Pfizer) ने उम्मीद जगाई है. इस अमेरिकी दवा कंपनी ने बायोएनटेक के साथ मिलकर नए वैरिएंट के खिलाफ तैयार वैक्सीन का ट्रायल करना शुरू कर दिया है.
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में दहशत फैला रखी है. साथ ही इसका नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तो तीसरी लहर का कारण बन चुका है. इस तेजी से फैलने वाले वैरिएंट को लेकर हेल्थ एक्स्पर्ट्स लगातार नए-नए उपाय खोजने में जुटे हैं. इसी बीच अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने Covid-19 से लड़ने के लिए तैयार की गई अपनी मूल वैक्सीन और ओमिक्रॉन के लिए बनाई वैक्सीन पर रिसर्च शुरू कर दी है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











