
O Romeo Box Office Day 4 LIVE: पहले मंडे टेस्ट में धमाका करेगी 'ओ रोमियो', चौथे दिन भी खूब कूट रही नोट! जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
O Romeo Box Office Day 4 LIVE: शाहिद की 'ओ रोमियो' की शुरुआत अच्छी हुई थी और फिर दूसरे दिन भी इसने ग्रोथ दिखाई. हालांकि तीसरे दिन इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. यहां इसकी चौथे दिन की कमाई जानते हैं.
O Romeo Box Office Day 4 LIVE: शाहिद कपूर की लेटेस्ट रिलीज़ ‘ओ'रोमियो’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. जहां ऑडियंस ने शाहिद और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग की खूब तारीफ़ की है तो वहीं फिल्म की कहानी पर मिली-जुली राय है. इसके बावजूद, इस रोमांटिक रिवेंज ड्रामा ने रिलीज़ के तीन दिनों के अंदर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब सबकी निगाहें मंडे टेस्ट पर टिकी हैं. चलिए यहां फिल्म के सोमवार यानी चौथे दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं.
ओ'रोमियो का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस ब्रेकडाउन (O'Romeo Box Office Day 3)
‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4 (O'Romeo BO Day 4)ओ'रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ हर दिन मजबूत करती जा रही है. हालांकि पहले संडे इसकी कमाई को भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच के चलते झटका भी लगा लेकिन सोमवार को ये अच्छी कमाई करती नजर आ रही है. इस बीच सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक 0.24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रात तक आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. बता दें कि फाइनल आंकड़े 10.30 बजे के बाद ही अपडेट होंगे.
‘ओ’रोमियो’ ऑक्यूपेंसी डे 4((O'Romeo Occupancy) ‘ओ’रोमियो’ की 16 फरवरी 2026 सोमवार की सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी के बारे में जानकारी आना अभी बाकी है.













