
Nupur Sharma Controversy: क्या भारत में रिजवान को रिसीव करने आए थे 8 लोग? जांच में जुटी पुलिस
AajTak
16-17 जुलाई की रात को राजस्थान के बॉर्डर से BSF एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ती है. पूछताछ होती है तो पता चलता है कि ये घुसपैठिया एक आतंकवादी है, जो नूपुर शर्मा को मारने के लिए आया है. पूछताछ में इस आतंकवादी ने कबूल किया है कि वो पाकिस्तान के तहरीक-ए-लब्बैक से प्रभावित है. ये संगठन पैगंबर साहब का अपमान करने वालों को मृत्युदंड देने में फख्र महसूस करता है. आजतक ने जब इस मामले की पड़ताल की तो पाया कि लब्बैक के मुखिया ने एक महीने पहले नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद ये आतंकी भारत में पकडा गया. देखें ये रिपोर्ट.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










