
NRC, Pakistan, China, धारा 370... देखें विजयादशमी पर और किन मुद्दों पर बोले मोहन भागवत
AajTak
आज विजयदशमी का त्योहार है. बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है. नागपुर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का सालाना शस्त्र पूजा उत्सव चल रहा है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम की शुरूआत शस्त्र पूजा से की. इसके बाद भागवत ने संबोधन भी दिया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान, चीन, एनआरसी, धारा 370, समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की. आरएसएस चीफ ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने का अच्छा परिणाम दिख रहा है. संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में एनआरसी का भी जिक्र किया और कहा कि इसके जरिये घुसपैठियों की पहचान की जाये और घुसपैठ से जनसंख्या असंतुलन बढ़ रहा है. मोहन भागवत ने चीन और पाकिस्तान पर भी निशाना साधा. देखें क्या बोले राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









