
Noise ने भारत में पेश की अपनी नई बजट स्मार्टवॉच, कीमत 2,000 रुपये से कम, दिए गए हैं कई शानदार फीचर्स
AajTak
Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच को भारत में पेश किया है. Noise की ये नई स्मार्टवॉच बजट सेगमेंट में पेश की गई है. इसे कंपनी ने Noise ColorFit Pulse Grand नाम दिया है. ये डिवाइस कंपनी की Pulse सीरीज में नया एडिशन है.
Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच को भारत में पेश किया है. Noise की ये नई स्मार्टवॉच बजट सेगमेंट में पेश की गई है. इसे कंपनी ने Noise ColorFit Pulse Grand नाम दिया है. ये डिवाइस कंपनी की Pulse सीरीज में नया एडिशन है.
इस अफोर्डेबल स्मार्टवॉच को पेश कर दिया है और इसकी सेल अगले हफ्ते से शुरू होगी. इसमें 150 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं. इसके अलावा Noise ColorFit Pulse Grand हेल्थ ट्रैकिंग सिस्टम और दूसरे फीचर्स के साथ आती है.
इसके स्पेसिफिकेशन्स ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर लाइव हो चुके हैं. Noise ColorFit Pulse Grand में 1.69-इंच की कलर LCD स्क्रीन दी गई है. इसमें साइड माउंटेड रोटेटबल क्राउन दिया गया है. इसे चार स्ट्रैप कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जो इंटरचेंजेबल है. इसे Olive Green, Champagne Grey, Electric Blue और Jet Black ऑप्शन में पेश किया गया है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











