
Noida Boy Running: रात को 12 बजे दौड़ रहा था युवक, लिफ्ट लेने से किया इनकार, जानिए पूरी कहानी
AajTak
Social Media पर एक Video खूब Viral हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक सेना में भर्ती होने के लिए रात को नोएडा की सड़कों पर दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा है. उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने 19 साल के इस युवक को कार से घर छोड़ने का ऑफर भी दिया. लेकिन युवक ने उनसे लिफ्ट लेने से इनकार कर दिया. पूछने पर उसने बताया कि काम की वजह से वो प्रैक्टिस के लिए समय नहीं निकाल पाता और इसीलिए रोज अपने काम के बाद दौड़कर घर जाता है. आप भी देखिए ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











