
Noida: पार्क में बेंच पर लेटने के विवाद में हत्या, नेपाली युवक गिरफ्तार
AajTak
नोएडा में हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी राजेंद्र थापा ने पुलिस को बताया कि वो 26 तारीख की रात बेंच पर लेटने को लेकर उसका मिंटू सिंह के साथ विवाद हुआ था. दोनों में हाथापाई हुई फिर उसने चाकू से गोदकर मिंटू सिंह को मार डाला.
नोएडा से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना फेस वन इलाके के महिला पार्क हरौला में खून से लथपथ एक युवक की लाश पड़ी है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से पता चला कि मृतक को आखिरी बार राजेंद्र थापा नाम के युवक के साथ देखा गया. फिर पुलिस ने राजेंद्र थापा और उर्फ नेपाली की तलाश शुरू की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हरौला के लेबर चौक पर खड़ा है. तुरंत ही उसे हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की गई.
पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चूका और खून से लथपथ टी-शर्ट भी मिली जो उसने कत्ल के दौरान पहनी हुई थी.
आरोपी राजेंद्र थापान ने पुलिस को बताया कि वो 26 तारीख की रात महिला पार्क हरौला में टहल रहा था. इसी दौरान बेंच पर लेटने को लेकर उसका मिंटू सिंह के साथ विवाद हो गया. दोनों में हाथापाई हुई और राजेंद्र थापा ने मिंटू को पार्क में पड़ी बेंच पर चाकू से गोदकर मार डाला और मौके से फरार हो गया.
आरोपी राजेंद्र थापा जिला साइना मैना नेपाल का रहने वाला है और दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रह रहा था जबकि मृतक मिंटू सिंह मुज्जफरपुर बिहार का रहने वाला था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










