
Noida: तय वक्त में काम पूरा नहीं तो एक्सप्रेस-वे बना रही कंपनी पर लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना
AajTak
Noida: नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने नोएडा से लेकर नोएडा एक्सटेंशन, ग्रेटर नोएडा तक तूफानी दौरा करते हुए करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य का मुआयना किया.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Noida-Greater Noida Expressway) पर ट्रैफिक जाम होने और एक्सप्रेस-वे का काम लेट होने पर नोएडा अथॉरिटी ने सक्रियता दिखाई है. निर्माण कार्य कर रही कंपनी को अथॉरिटी ने आखिरी चेतावनी दी है कि अगर 30 अप्रैल तक काम पूरा नहीं किया तो 1 करोड़ रुपए जुर्माना देना होगा. जुर्माने की रकम एक्सप्रेस-वे पर रीसर्फेसिंग का काम कर रही कंपनी को भरना होगी. लेकिन इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे से गुजरने वालों के लिए बुरी खबर यह है कि अभी उन्हें एक्सप्रेस-वे पर 2 महीने और जाम की परेशानी से दो-चार होना पड़ेगा. अब कड़ी चेतावनी के बाद रीसर्फेसिंग का काम अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










