
NIA के रडार पर ये 5 खालिस्तानी, विदेश में बैठकर रच रहे साजिश, युवाओं को रिक्रूट करने का है प्लान
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर एनआईए ने उन खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अपनी जांच शुरू कर दी है जो विदेश में बैठक भारत के खिलाफ साजिश रहे हैं. इन आतंकियों को भारत से हवाल के जरिए पैसा भेजा जा रहा था.
दुनिया के 5 देशों में बैठे ख़ालिस्तानी टाइगर फोर्स (KTF) के 5 मोस्ट वांटेड आतंकी भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे हैं. खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय ने NIA को जांच के आदेश दे दिए हैं. इसके तुरंत बाद NIA ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक UAE में रह रहे बलजीत सिंह उर्फ़ बलजीत मौर, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे गुर्जन्त सिंह, कनाडा में रहे रहे प्रिंस चौहान, अमेरिका में रहने वाला अमन पूरेवाल और पाकिस्तान का बिलाल मानशेर इस मामले में मुख्य साज़िशकर्ता हैं. ये पांचो आरोपी गैरकानूनी करार दिए गए संगठन खालिस्तानी टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें: खालिस्तानी निज्जर की हत्या में एक और भारतीय गिरफ्तार, कनाडा पुलिस बोली- आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध
पंजाब जेल में बंद कमलजीत कर रहा मदद!
सूत्रों के मुताबिक, ये पांचो पंजाब की पटियाला सेन्ट्रल जेल में सजा काट रहे खालिस्तानी आतंकी कमलजीत शर्मा के संपर्क में थे. कमलजीत शर्मा आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मंसूबे से जेल में बंद कैदियों को KTF के लिए रिक्रूट करने का काम करता है. NIA के 3 अन्य मामलों में कमलजीत पर पहले ही चार्जशीट दायर है. ये सभी साथ मिलकर पंजाब में खालिस्तानी नेटवर्क मजबूत को करने, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी और आतंकी गतिविधियों के लिए पैसों की उगाही, और टारगेट किलिंग के ज़रिए पंजाब में डर का माहौल बनाने का काम कर रहे थे.
बंबिहा गैंग से जुड़े तार

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










