
Newswrap: पढ़ें, मंगलवार शाम की पांच बड़ी खबरें
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि फिलहाल मरकज़ के ही 5 लोग दिन में 5 बार नमाज़ अदा कर सकते हैं. वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत का कुंभ को लेकर कहना है कि मां गंगा के आशीर्वाद से यहां कोरोना नहीं फैलेगा.
भोपाल के श्मशानों में सरकारी आंकड़ों से कई गुना ज्यादा लाशें जलाई जा रहीं हैं. कोविड वैक्सीन को लेकर दारुल उलूम फरंगी महल ने फतवा जारी करते हुए कहा है कि रमजान के पवित्र महीने में कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि फिलहाल मरकज़ के ही 5 लोग दिन में 5 बार नमाज़ अदा कर सकते हैं. वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत का कुंभ को लेकर कहना है कि मां गंगा के आशीर्वाद से यहां कोरोना नहीं फैलेगा. वहीं आईपीएल के 14वें सीजन के पांचवें मुकाबले में KKR ने MI के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. पढ़ें, मंगलवार शाम की पांच बड़ी खबरें. भोपाल का हालः कोविड प्रोटोकॉल से 187 का अंतिम संस्कार, रिकॉर्ड में सिर्फ 5 मौतें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्मशान और कब्रिस्तानों में जलती और दफन होती लाशों की संख्या सरकारी कागजों में रोजाना दर्ज हो रही संख्या से कई गुना ज्यादा है. जहां पहले एक श्मशान में रोजाना 5 से 10 लाशें आती थीं, वहीं अब 35 से 40 लाशें आती हैं. कोविड प्रोटोकॉल के तहत जलाई जाने वाली लाशों की संख्या कोरोना मौतों के सरकारी आंकड़े से काफी ज्यादा है और अब श्मशान घाट भरे नजर आ रहे हैं. सरकार इन्हें कोरोना संदिग्ध मानती है तो विपक्ष इसे आंकड़े छुपाने का खेल बता रहा है.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








