
News Menu 24 June: इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति, SCO समिट में शामिल होने चीन जाएंगे राजनाथ
AajTak
12 दिनों के भीषण युद्ध के बाद इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की सहमति बन गई है. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन में आयोजित SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे, जहां वह आतंकवाद निरोधी रणनीतिकयों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी में केंद्रीय जोनल काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
गुड मॉर्निंग, 24 जून 1975 को भारत एक ऐतिहासिक मोड़ पर था, जब सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में राहत देने से इनकार कर दिया था. 12 दिनों तक भीषण युद्ध के बाद इजरायल और ईरान के बीज सीजफायर पर सहमति बन गई है. इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की है. अब आइए जानते हैं कि आज के न्यूज़ मैन्यू में क्या-क्या है?
जियोपॉलिटिकल रायता: इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति
ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमति बना ली है, इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की. उनका यह पोस्ट ईरान द्वारा ऑपरेशन बेशर्त फतह नामक छह मिसाइलों को लॉन्च करने के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें कतर में अल उदीद एयर बेस और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, यह ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों का जवाब था.
दोहा में धमाकों की गूंज सुनाई दी, जिसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की और कुवैत एयरवेज ने उड़ानें निलंबित कर दीं. साथ ही दोहा स्थित भारत के दूतावास ने नागरिकों से घर के अंदर रहने का एडवाइजरी जारी की है.
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि अमेरिकी हमले मध्य पूर्व में एक खतरनाक मोड़ का संकेत देते हैं और पुतिन ने चेतावनी दी कि हमले बढ़ने से दुनिया बड़े खतरे के करीब जा रही है, उन्होंने रूस की ओरेशनिक मिसाइल की प्रशंसा की. ईरान के शीर्ष जनरल ने वादा किया कि जब तक नेतन्याहू घुटनों पर नहीं आ जाते, हमले जारी रहेंगे.
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में संकट पर चर्चा करने के लिए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मिलेंगे. ट्रंप समेत NATO के नेता ईरान-इजराइल संघर्ष पर चर्चा करने के लिए हेग में एकत्रित होंगे. हालांकि, अमेरिकी हमले 5% जीडीपी रक्षा खर्च लक्ष्य पर बातचीत को प्रभावित कर सकते हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






