
News Menu 14th June: इजरायल और ईरान की जंग से उबलता मिडिल ईस्ट और एअर इंडिया प्लेन हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन
AajTak
इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर एयरस्ट्राइक की. इस हमले में ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर हमला किया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौजूदा स्थिति से प्रधानमंत्री मोदी को वाकिफ कराया.वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इजरायल के हमले को बेहद सटीक बताया.
गुड मॉर्निंग! आज 14 जून है. 1857 में आज के ही दिन ब्रिटिश राज को चुनौती देते हुए भारत में विद्रोह की पहली क्रांति हुई थी, जिसे 1857 की क्रांति के नाम से जाना जाता है. यह क्रांति देश की आजादी में बड़ा टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई थी. अब आइए जानते हैं कि आज के न्यूज मैन्यू में क्या-क्या है?
क्रैश कैलामिटी और अहमदाबाद एअर इंडिया मामले की जांच... एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) को शुक्रवार को बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की छत से ब्लैक बॉक्स मिला. इससे 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 की जांच तेज हो गई है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और अन्य केंद्रीय एजेंसियां इस घटना के साक्ष्य जुटाने में लगी है. वहीं, डॉक्टर्स के हॉस्टल से मलबे को लगातार हटाया जा रहा है. कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे आज अहमदाबाद जाएंगे. वह अहमदाबाद में पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे.
इजरायल और ईरान की जंग... इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर एयरस्ट्राइक की. इस हमले में ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर हमला किया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौजूदा स्थिति से प्रधानमंत्री मोदी को वाकिफ कराया.वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इजरायल के हमले को बेहद सटीक बताया.
हनीमून हॉरर और मर्डर की जांच... मेघालय पुलिस की एसआईटी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच कर रही है. इस जांच में अब तक मिले सबूतों से पता चला है कि राज सिंह कुशवाहा हत्या का मास्टरमाइंड था, जिसकी ममद सोनम रघुवंशी ने की.
इंटरनेशनल रायता... आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन है. इसी दिन वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है. इस परेड में 6500 सैनिक, 150 सैन्य वाहन और 50 लड़ाकू विमान शामिल होंगे. लेकिन ट्रंप के विरोधी आरोप लगा रहे हैं कि ये परेड ट्रंप के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जा रही है. इस बीच ट्रंप के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रोटेस्ट भी होने जा रहे हैं.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








