
Netflix की बड़ी तैयारी, अब केबल टीवी जैसा ये फ़ीचर मिलेगा, पढ़ें डिटेल्स
AajTak
Netlfix में लाइव स्ट्रीमिंग फीचर दिया जा सकता है. लेकिन ये लाइव स्ट्रीमिंग फीचर से यूजर्स और नेटफ्लिक्स को क्या फायदा होगा? जानिए कंपनी का क्या है प्लान.
Netflix इन दिनों अपने गिरते रेवेन्यू से परेशान है और शायद यही वजह है कि कंपनी अपने प्लैटफ़ॉर्म पर कुछ नए एक्सपेरिमेंट्स करना चाह रही है. रिपोर्ट के मुताबिक़ पहली बार Netflix लाइव स्ट्रीमिंग की टेस्टिंग कर रही है. इसे अनस्क्रिप्टेड सीरीज़ और स्टैंडअप के लिए लाया जा सकता है.
Netflix की लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस फ़िलहाल शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है. अगर ऐसा हुआ तो Netflix पर कई ऐसे शोज़ लाइव स्ट्रीमिंग किए जाएँगे जो आम तौर पर अनस्क्रिप्टेड होते हैं.
लाइव स्ट्रीमिंग फ़ीचर आने के बाद Netflix को कई और फ़ायदे हो सकते हैं. उदाहरण के तौर पर जैसे टीवी पर डांस और म्यूज़िक शोज़ में लाइव वोटिंग की जाती है ठीक वैसे ही Netflix पर की जा सकेगी.
रिपोर्ट के मुताबिक़ अगर Netflix अपना लाइव स्ट्रीमिंग रोल आउट करने के बाद Netflix Is A Joke Festival को फिर से शुरू कर सकता है. ये लाइव कॉमेडी इवेंट है जहां 300 स्टैंड अप परफ़ॉर्मेंस होते हैं.
ग़ौरतलब है कि लाइव स्ट्रीमिंग फ़ीचर लाने वाला Netflix पहला प्लैटफ़ॉर्म नहीं होगा, क्योंकि इससे पहले Disney Plus ने फ़रवरी में अपना पहला लाइव स्ट्रीम किया था.
Netflix का ये लाइव स्ट्रीमिंग फ़ीचर जारी कब किया जाएगा, फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं है. चूँकि कंपनी अपने गिरते हुए यूजरबेस से भी परेशान है, इसलिए इस फ़ीचर के ज़रिए कंपनी ज़्यादा से ज़्यादा सब्सक्राइबर बटोरने की तैयारी में है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










