
NEET UG 2024 का फार्म भरने में दिक्कतें, फोन पर नहीं आ रहा OTP, 9 मार्च है अंतिम तारीख
AajTak
फार्म भरने वाले छात्रों को आधार कार्ड विवरण के साथ लॉगिन करने में दिक्कतें आ रही हैं. आधार कार्ड नंबर डालकर लॉगिन करने पर छात्रों को मोबाइल पर OTP रिसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
NEET UG 2024 का फार्म भरने की अंतिम तारीख 9 मार्च को खत्म हो रही है. डेडलाइन खत्म होने में महज कुछ ही दिनों का वक्त बचा है. लेकिन इस बीच फार्म भरने वाले छात्रों को टेक्निकल इश्यूज का सामना करना पड़ रहा है. फार्म भरने वाले छात्रों को आधार कार्ड विवरण के साथ लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है. आधार कार्ड नंबर डालकर लॉगिन करने पर छात्रों को मोबाइल पर OTP रिसिव करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
बताया जा रहा है कि या तो मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, या फिर आधार से लिंक किया गया मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है. NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 9 मार्च है. NEET UG 2024 की परीक्षा देश भर में 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी.
यहां कर सकते हैं आवेदन
आधिकारिक नोटिस के अनुसार NEET UG 2024 के लिए 9 मार्च को रजिस्ट्रेशन की प्रकिया बंद हो जाएगी. एलिजिबल कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in./NEET/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. दी गई जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन बंद होते ही फार्म भरने के समय हुई गलती में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खुल जाएगी.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










