
NEET-UG पेपर नहीं हुआ लीक! NTA ने दावों का किया खंडन, वायरल पोस्ट को बताया फेक
AajTak
NTA ने रविवार को देश भर के 557 और 14 विदेशी शहरों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2024 का आयोजन किया था. हालांकि, NEET का प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका जताई जा रही थी. इस संबंध में इनपुट मिलने के बाद पटना पुलिस ने रविवार रात कई जगहों पर छापेमारी की. हालांकि अब एग्जाम एजेंसी ने दावों का खंडन कर दिया है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में प्रश्नपत्र लीक का दावा करने वाली रिपोर्ट्स पूरी तरह से निराधार हैं. इस बात पर जोर देते हुए कि प्रत्येक प्रश्न पत्र का हिसाब लिया गया है, NTA ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न पत्र की कथित कॉपियों का वास्तविक पेपर से कोई संबंध नहीं है. परीक्षा एजेंसी ने बयान जारी करते हुए कहा, “एनटीए के सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं से यह पता चला है कि किसी भी पेपर लीक की ओर इशारा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से निराधार हैं."
एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने कहा, "अफवाहों पर विराम लगाने के लिए प्रत्येक प्रश्न पत्र का हिसाब-किताब रखा गया है. परीक्षा शुरू होने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति या एजेंसी केंद्रों तक नहीं पहुंच सकता है. एग्जाम सेंटर्स के गेट बंद होने के बाद, बाहर से किसी को भी हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है. इसकी पूरी तरह के सीसीटीवी निगरानी होती है. सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न पत्रों की अन्य सभी तस्वीरों का वास्तविक परीक्षा प्रश्न पत्र से कोई संबंध नहीं है."
बता दें कि NTA ने रविवार को देश भर के 557 और 14 विदेशी शहरों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2024 का आयोजन किया था. हालांकि, NEET का प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका जताई जा रही थी. इस संबंध में इनपुट मिलने के बाद पटना पुलिस ने रविवार रात कई जगहों पर छापेमारी की. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि NEET UG परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में गोपनीय सूचना के आधार पर एक FIR दर्ज की गई है.
राजस्थान के सेंटर पर गलत पेपर बांटे गए
एनटीए ने रविवार को दावा किया था कि राजस्थान के एक परीक्षा केंद्र पर गलत प्रश्नपत्र वितरित किए जाने के कारण कुछ अभ्यर्थी पेपर लेकर बाहर चले गए. एजेंसी ने प्रश्नपत्र के लीक होने की बात से इनकार किया था. एनटीए ने रविवार को ही पेपर लीक की खबरों का जोरदार खंडन किया था. साथ ही बताया था कि राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक परीक्षा केंद्र पर हिंदी माध्यम के छात्रों को गलती से अंग्रेजी में पेपर दे दिए गए. और पर्यवेक्षक जब तक गलती सुधारते, छात्र जबरदस्ती प्रश्न पत्र लेकर परीक्षा हॉल से बाहर चले गए. बाद में केंद्र में 120 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की गई.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








