
NEET-UG परीक्षा 2024 होगी रद्द? छात्रों की याचिकाओं पर कल सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट
AajTak
सुप्रीम कोर्ट एनटीए द्वारा दायर 4 याचिकाओं पर भी विचार करेगा, जिसमें विभिन्न उच्च न्यायालयों से नीट यूजी मामलों को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की गई है. 20 छात्रों की ओर से दायर एक याचिका में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नीट (यूजी)-2024 में कथित अनियमितताओं की सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जाँच की मांग की गई है.
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाले कई उम्मीदवारों द्वारा दायर नई याचिकाओं पर विचार करेगा. दरअसल, नीट यूजी परीक्षा पर सवाल उठाने वाली 10 याचिकाएं 40 से अधिक छात्रों द्वारा दायर की गई हैं और एक याचिका स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा दायर की गई है.
सुप्रीम कोर्ट एनटीए द्वारा दायर 4 याचिकाओं पर भी विचार करेगा, जिसमें विभिन्न उच्च न्यायालयों से नीट यूजी मामलों को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की गई है. 20 छात्रों की ओर से दायर एक याचिका में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नीट (यूजी)-2024 में कथित अनियमितताओं की सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जाँच की मांग की गई है.
याचिका में न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति या किसी स्वतंत्र एजेंसी को अकादमिक पृष्ठभूमि जाँच, फोरेंसिक विश्लेषण सहित परीक्षा के बाद विश्लेषण करने और ऐसे सभी उम्मीदवारों की जाँच करने के निर्देश देने की माँग की गई है, जिन्होंने 620 और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं. नीट (यूजी)-2024 परीक्षा को रद्द करने और इसे नए सिरे से आयोजित करने के निर्देश मांगे गए हैं.
परीक्षा के बाद ही मामला पहुंच गया था सुप्रीम कोर्ट
17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2024 के परिणाम जारी करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. दरअसल, शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर कर इस साल प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग की गई थी.
CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि वह अखिल भारतीय परीक्षा को नहीं रोक सकती. लेकिन याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. पीठ ने कहा कि हम इस मामले पर ग्रीष्मावकाश के बाद विचार करेंगे. लेकिन अखिल भारतीय परीक्षा के नतीजों पर रोक नहीं लगा सकते. ये याचिका वंशिका यादव ने दायर की है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








