
NEET की तैयारी, पढ़ाई का प्रेशर और मां की रोक-टोक... बस जरा सी बात ने उसे कातिल बना दिया
AajTak
पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया. कमरे का अंदर का मंजर वही था, जिसकी सबको आशंका हो रही थी. सामने बिस्तर पर एक महिला की लाश पड़ी थी. उस लाश को देखकर शैलेष पवार और वो लड़की बेहाल हो गए और चीख चीख कर रोने लगे.
महाराष्ट्र का नवी मुंबई शहर. वो 30 जुलाई 2021 का दिन था. पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मी शिकायती कॉल्स सुनने में मसरूफ थे, तभी 3 बजकर 10 मिनट पर कंट्रोल रूम में मौजूद एक कॉल ऑपरेटर के फोन की घंटी बजने लगी. ऑपरेटर ने फोन रिसीव की. दूसरी तरफ से आवाज़ आई. हैलो.. हैलो.. मैं ऐरोली से बोल रहा हूं. मेरा नाम शैलेष है. सर.. सर वो मेरी बहन ने अपने बेडरूम को अंदर से बंद कर लिया है. वो काफी देर से अंदर बंद है. आवाज़ देने या नॉक करने पर भी वह दरवाजा नहीं खोल रही है. प्लीज़ हमारी मदद कीजिए. हम सब बहुत परेशान हैं." ऑपरेटर ने शैलेष पवार नाम के उस शख्स की शिकायत सुनने के बाद उसका पता ठिकाना नोट किया. इसके बाद कॉल बंद हो गई.
पुलिस कंट्रोल के ऑपरेटर ने शिकायत को आगे बढ़ाते हुए शहर के रबाले पुलिस स्टेशन को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही थाने में मौजूद एक सब इंस्पेक्टर अपने साथ दो सिपाही लेकर पुलिस जीप में सवार हो गए और एरोली के सेक्टर 7 की तरफ रवाना हो गए. सेक्टर 7 ही एरोली का वो इलाका था, जहां से शैलेष नाम के कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था. कुछ मिनट बाद ही पुलिस की टीम एरोली के सेक्टर 7 पहुंच चुकी थी. और अगले ही पल पुलिस उस बहुमंजिला इमारत के सामने खड़ी थी, जहां से कॉल आई थी. बिना देरी किए पुलिस की टीम ने जीप बाहर पार्क की और सब इंस्पेक्टर अपने सिपाहियों के साथ तेजी से कदम बढ़ाते हुए उस इमारत की दूसरी मंजिल पर जा पहुंचे.
सैकेंड फ्लोर पर मौजूद एक फ्लैट के बाहर और अंदर काफी लोग मौजूद थे. शैलेष पवार पुलिस को मौके पर मिला. वो टीम को अंदर ले गया और वो कमरा दिखाया जिसका दरवाजा अंदर से बंद था. कमरे के डोर की चाबी भी अंदर ही थी. बाहर मौजूद एक लड़की बहुत रो रही थी. आस-पास के लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे. जब पुलिस की समझ में कुछ नहीं आया तो पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़ने का फैसला कर लिया. क्योंकि पुलिस और देर नहीं करना चाहती थी.
पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया. कमरे का अंदर का मंजर वही था, जिसकी सबको आशंका हो रही थी. सामने बिस्तर पर एक महिला की लाश पड़ी थी. उस लाश को देखकर शैलेष पवार और वो लड़की बेहाल हो गए और चीख चीख कर रोने लगे. आस-पास के लोग भी ये मंजर देखकर खौफजदा थे. शैलेष पवार मरने वाली महिला लक्ष्मी का भाई था और वहां मौजूद वो लड़की गुड़िया उस महिला की बेटी. पुलिस ने शैलेष से लक्ष्मी के पति के बारे में पूछा तो वो उस वक्त ठाणे में अपनी बहन के घर थे. उन्हें भी इस बारे में सूचना दी गई.
पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जांच पड़ताल की. उस कमरे को अच्छी तरह से खंगाला गया, जहां लाश मौजूद थी. कमरे के कोने कोने की तलाश ली गई. ताकि कोई सबूत और सुराग ना छूट जाए. इलाके एक एसीपी और एसएचओ भी घटना की जानकारी होने पर मौक पर पहुंचे चुके थे. उनके आने के बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई को अंजाम दिया और लक्ष्मी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया.
अब पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना था. काफी देर पुलिस ने कमरे और फ्लैट का मुआयना किया. हर एक पहलू से जांच पड़ताल की. पहली नजर में पुलिस को मामला खुदकुशी का ही लग रहा था. लेकिन पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिर लक्ष्मी ने सुसाइड क्यों किया?

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










