
NEET का रिजल्ट आने से पहले पिता और चाचा ने मिलकर कर दी हत्या! अब पास हुई छात्रा
AajTak
गुजरात के बनासकांठा में 18 साल की एक छात्रा ने नीट एग्जाम क्लियर कर लिया है, लेकिन इससे कुछ दिन पहले ही उसका हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी रिश्तेदार अब भी फरार है.
गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 18 साल की एक लड़की ने मेडिटल ऐंट्रेस टेस्ट नीट परीक्षा निकाली, लेकिन इससे पहले ही उसका निधन हो चुका था. पुलिस के अनुसार, रिजल्ट आने से पहले ही छात्रा की हत्या कर दी गई थी.
लड़की ने हत्या होने से पहले दिया था NEET एग्जाम
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुमन नाला के अनुसार, छात्रा बनासकंठा जिले की रहने वाली थी. 24 जुलाई को मूल गांव में छात्र की हत्या कर दी गई थी. लड़की की हत्या का आरोप उसके पिता और उसके दो चाचा पर लगा है. जानकारी के अनुसार, 18 साल की लड़की ऑल इंडिया मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए पालमपुर आई थी, जिस दौरान वह एक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी.
उसने कुछ महीने पहले ही NEET की परीक्षा दी थी, लेकिन वह डॉक्टर या नर्स बनने में क्नफ्यूज थी. हाल ही में उसके परीक्षा का परिणाम आया है जिसमें लड़की ने अच्छे नंबर प्राप्त किए हैं. पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है और एक रिश्तेदार अभी भी फरार चल रहा है.
लिव-इन में रहने का मामला
थराद पुलिस ने छात्रा के लिव-इन पार्टनर हरेश चौधरी की शिकायत के आधार पर छात्रा के पिता सेंधाभाई पटेल और चाचा शिवरामभाई पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शिवरामभाई को गिरफ्तार कर लिया. हरेश चौधरी ने आरोप लगाया हैं कि रिश्तेदारों ने छात्रा की हत्या की है क्योंकि वे उनके रिश्ते के खिलाफ थे और उसकी शादी किसी और से कराना चाहते थे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











