
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा की धमाकेदार वापसी, लुसाने डायमंड लीग का खिताब जीत रचा इतिहास
AajTak
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने पहले ही प्रयास में 89.08 मीटर दूर भाला फेंककर खिताब पर कब्जा जमाया. 24 साल के नीरज को वर्ल्ड चैम्पिनशिप के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते वह बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग नहीं ले पाए थे.
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद धमाकेदार वापसी की है. नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को 89.08 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग मीट का टाइटल जीत लिया है. नीरज यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. इस खिताबी जीत के साथ ही नीरज ने सात एवं आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल्स में भी जगह बना ली है.
यही नहीं उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप 2023 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंका जिसे छूना दूसरे खिलाड़ियों के लिए मुश्किल बन गया. इसके बाद नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर थ्रो किया, वहीं तीसरा अटेंप को उन्होंने स्किप किया. फिर चोपड़ा का चौथा प्रयास फाउल करार दिया गया और पांचवें अटेम्प से उन्होंने दूर रहने का फैसला किया.
अपने अंतिम थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 80.04 मीटर का निशाना लगाया. लुसाने डायमंड लीग में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज्च 85.88 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे जबकि यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन 83.72 मीटर के बेस्ट थ्रो की बदौलत तीसरे स्थान पर रहे.
डायमंड लीग फाइनल्स में पहुंचने वाले पहले भारतीय
89.08 मीटर नीरज चोपड़ा के करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है. नीरज के करियर के बेस्ट थ्रो की बात करें तो वह 89.94 मीटर है जो उन्होने स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था. पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. साथ ही वह डायमंड लीग के फाइनल में भी जगह बनाने वाले पहले भारतीय हैं. चोपड़ा से पहले चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय थे.
चोट के चलते CWG गेम्स में नहीं खेले थे नीरज

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










