
NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद आडवाणी से मिले मोदी, मुरली मनोहर जोशी और रामनाथ कोविंद के घर भी जाएंगे
AajTak
संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी संसद के सेंट्रल हॉल से सीधे लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे. यहां वे उनसे मुलाकात करेंगे और आशीर्वाद लेंगे.
एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संसद के सेंट्रल हॉल से सीधे लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे. यहां उन्होंने आडवाणी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. कुशलक्षेम जानी. उसके बाद मोदी बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने भी जाएंगे.
मोदी शुक्रवार को तीसरी बार एनडीए के संसदीय दल के नेता चुने गए हैं. वे 9 जून की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इसके साथ ही मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे. इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है.
मोदी समय-समय पर आडवाणी और जोशी से मुलाकात करने जाते हैं. इससे पहले जब आडवाणी को भारत रत्न दिया गया था, तब मोदी भी उनके आवास पर पहुंचे थे. 96 वर्षीय आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं. वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं.
90 साल के जोशी भी बीजेपी के संस्थापक सदस्य हैं. आडवाणी और जोशी राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. जोशी ने 1991 से 1993 के बीच पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम किया.
10 साल में मोदी को आडवाणी से मिलने का मौका छोड़ते नहीं देखा गया है. 2014 और 2019 में भी मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे थे और आशीर्वाद लिया था. मोदी, आडवाणी को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं और कई मौकों पर वो इसका जिक्र कर चुके हैं. आडवाणी का बीजेपी को यहां तक पहुंचाने में जितना योगदान है, उतना ही नरेंद्र मोदी के सफर में भी है. आडवाणी को कई मौकों पर मोदी के लिए ढाल बनकर खड़े होते देखा जाता था.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








