
NDA में चिराग को तरजीह! चाचा पारस आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या थामेंगे महागठबंधन का हाथ?
AajTak
बिहार में NDA के सीट बंटवारे में पशुपति पारस को तरजीह ना मिलने की बात सामने आ रही है. इस बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख पशुपति पारस आज महागठबंधन के साथ जाने को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. दिल्ली में आज RLJP संसदीय बोर्ड की बड़ी बैठक है.
बिहार में NDA के सीट बंटवारे में पशुपति पारस को तरजीह ना मिलने की बात सामने आ रही है. इस बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख पशुपति पारस आज महागठबंधन के साथ जाने को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. दिल्ली में आज RLJP संसदीय बोर्ड की बड़ी बैठक है.
दरअसल, एनडीए में सीट बंटवारे के जिस फॉर्मूले की बात सामने आ रही है, उससे पारस खेमे में मायूसी है. इस बीच महागठबंधन के नेता लगातार पारस खेमे से संपर्क साध रहे हैं. कल (13 मार्च) जैसे ही चिराग को NDA में तरजीह मिलने की बात सामने आई, पशुपति पारस ने देर रात तक अपने सांसदों के साथ बातचीत की. बताया जा रहा है कि वह केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं.
इस बीच जब केंद्रीय मंत्री और बिहार BJP के सीनियर नेता गिरिराज सिंह से सीट शेयरिंग के ऐलान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,'बिहार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. जब सबकुछ हो जाएगा तो बता दिया जाएगा.'
16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश की JDU
एक दिन पहले ही सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई थी कि NDA ने बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस अब खत्म कर लिया है. इसमें कहा गया कि जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को 1 सीट, उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी RLM को 1 सीट और चिराग पासवान को हाजीपुर समेत 5 सीटें देने पर सहमति बनी है. इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. जबकि पशुपति पारस की पार्टी को एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलेगी.
पशुपति पारस को राज्यपाल बनने का ऑफर!

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










