
'NDA मतलब नीतीश कुमार...', उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान का चिराग ने किया समर्थन, गरमाई सियासत
AajTak
उपेंद्र कुशवाहा की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार हैं तभी बिहार में एनडीए है, नीतीश कुमार नहीं तो बिहार में एनडीए नहीं.
बिहार में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का एक बयान इन दिनों सियासी फिजा में तैर रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हैं तभी बिहार में एनडीए है, नीतीश कुमार नहीं तो बिहार में एनडीए भी नहीं. उपेंद्र के इस बयान पर जहां बिहार में सियासी चर्चाओं का बाजार गरम है वहीं सांसद चिराग पासवान ने नीतीश का समर्थन कर एक नया राग छेड़ दिया है. चिराग ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा ने बिल्कुल सच कहा है. क्योंकि बिहार में बीजेपी नीतीश के सामने नतमस्तक दिखती है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ जाते हैं, इसके बाद भी बीजेपी विधायक उनके सामने बिल्कुल झुके रहते हैं. किसी को बोलने की हिम्मत नहीं.
बड़ी पार्टी बनने की होड़ आपको बता दें कि बिहार में फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी बनने की होड़ मची हुई है. कभी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती है. तो कभी आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनती है. सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बहुत ही जल्द नीतीश कुमार गठबंधन में कुछ बदलाव करने वाले हैं. राष्ट्रपति चुनाव के बाद गठबंधन में बदलाव जरूर दिखेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में गठबंधन के साथ जुड़ेंगे और गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेंगे. लेकिन वह गठबंधन किसके साथ होगा वह उस समय वह तय करेंगे.
रामविलास पासवान की मूर्ति का अनावरण सांसद चिराग पासवान ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पहली मूर्ति का अनावरण 5 जुलाई को उनके कार्यक्षेत्र हाजीपुर में किया जाएगा. 5 जुलाई को रामविलास पासवान का जन्मदिन है. उसी दिन हाजीपुर में उनकी मूर्ति का अनावरण करेंगे. चिराग पासवान ने सभी को आमंत्रित किया है.
चाचा पशुपति कुमार पारस को भी निमंत्रण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भी उन्होंने निमंत्रण भेजा है. उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली मूर्ति के अनावरण में सब लोग आए. उन्होंने कहा कि भले ही मेरे चाचा पशुपति कुमार पारस मुझे अपना भतीजा ना मानें, लेकिन वह मेरे चाचा हैं. इस नाते मैंने उन्हें भी निमंत्रण भेजा है. उनके ऊपर है कि वह आते हैं या नहीं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









