
Nawab Malik Arrested: मुंबई में अभी भी एक्टिव है अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम! ED की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को ED ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशायल (ED) की टीम सुबह एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आवास पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ED दफ्तर ले गई. बता दें कि अंडरवर्ल्ड, दाऊद लिंक पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे पूछताछ की है. हालांकि नवाब मलिक से हुई पूछताछ पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताई और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. मुंबई में अभी भी एक्टिव है अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद! देखें ED की जांच में हुए क्या खुलासे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










